{"_id":"57af61744f1c1b332dee46d4","slug":"those-caught-rigging-beaten-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेराफेरी करते धरे गए युवक को धुना दूसरा फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हेराफेरी करते धरे गए युवक को धुना दूसरा फरार
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Sat, 13 Aug 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम कार्ड बदलकर हेराफेरी करने वाले एक युवक को लोगों ने चौरे बाजार स्थित एक एटीएम के पास से रंगेहाथों पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। जबकि उसका दूसरा साथी भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी युवक को लोगों से छुड़ा कर कोतवाली ले गई।
आरोपी के कब्जे से 17 हजार नकद, बाइक, विभिन्न बैंकों के 24 एटीएम कार्ड और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे बाजार स्थित एटीएम में बाइक सवार दो युवक काफी देर से मौजूद थे और एटीएम से रुपये निकालने वालों का सहयोग कर रहे थे।
इसी दौरान चौरे चंदौली निवासी कांस्टेबल लालजी कनौजिया रुपये निकालने गए तो पहले से मौजूद एक युवक ने उनका एटीएम कार्ड लेकर ठीक से मशीन में लगाने को कहा। इसी बीच उसने कार्ड बदल दिया और एटीएम से बाहर जाने लगा। उसकी गतिविधि संदिग्ध लगने पर कांस्टेबल ने गोहार लगाई।
विज्ञापन
इतने पर आसपास मौजूद लोेगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। उसी दौरान उसका दूसरा साथी भाग निकला। पहले तो लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी और फिर पुलिस को बुलाकर हवाले कर दिया। पुलिस उसे कोतवाली ले गई और पूछताछ में जुटी है।
कोतवाल श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि पकड़ा गया युवक ज्ञानेंद्र शुक्ल निवासी बड़ापुरवा जिला प्रतापगढ़ है जबकि भागा साथी युवक कुलदीप यादव निवासी पतलुखी जिला प्रतापगढ़ है। गिरफ्तार युवक के कब्जे से 24 एटीएम कार्ड के अलावा 17 हजार नकद, बाइक और मोबाइल बरामद किया गया है।