{"_id":"575c56a84f1c1baf029c68b4","slug":"theft-of-millions-of-home-goods","type":"story","status":"publish","title_hn":"गए थे मांगलिक कार्यक्रम में, चोरों ने खंगाला घर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गए थे मांगलिक कार्यक्रम में, चोरों ने खंगाला घर
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Sat, 11 Jun 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गए थे मांगलिक कार्यक्रम में, चोरों ने खंगाला घर फैजाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी में चोरों ने एक मकान का ताला तोड़ घर में रखे जेवरा व नकदी समेत साढ़े चार लाख रुपये का माल पार कर दिया।
चोर घर में खड़ी बाइक भी उठा ले गये। परिवार एक मांगलिक कार्यक्रम में शिरकत के लिए अंबेडकरनगर गया था। सूचना पर पहुंचे पीड़ित परिवार ने केस दर्ज कराया है।
कोतवाली क्षेत्र के अमानीगंज मोहल्ला स्थित आवास विकास कॉलोनी के फेज दो में मेवालाल का परिवार रहता है।
एक अर्ध सरकारी निगम में कार्यरत मेवालाल दो दिन पूर्व परिवार समेत पड़ोसी जिला अंबेडकरनगर में आयोजित एक मांगलिक कार्यक्रम में गये थे। घर में ताला बंद था। माजरा भांप चोरों ने मकान के दरवाजे का ताला तोड़ दिया और घर में रखा सारा कीमती सामान समेट लिया।
विज्ञापन
घर में ही बाइक की चाभी भी रखी थी। चोर जाते-जाते बाइक भी उठा ले गये। शुक्रवार की दूसरी पहर किसी की नजर पड़ी तो मामले की जानकारी फोन कर मेवालाल को दी गई। सूचना पर मेवालाल परिवार समेत वापस घर पहुंचे और पुलिस ने मौके पर पहुंच पड़ताल की।
मेवालाल का कहना है कि लगभग 10 हजार की नकदी समेत चोर सोने-चांदी के जेवर तथा घर में खड़ी बाइक ले गये हैं। चोरी गये सामान की कीमत उन्होंने लगभग साढ़े चार लाख बताई।
तहरीर पुलिस को दी है। शनिवार को नगर कोतवाल एएम जायसवाल ने बताया कि मेवालाल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया गया है।