{"_id":"571bb0654f1c1b2e228b48a4","slug":"the-young-man-tried-to-burn-alive-recruiting","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को जिंदा जलाने का प्रयास, भर्ती ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को जिंदा जलाने का प्रयास, भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Sat, 23 Apr 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोल डालकर दोस्त को जलाया
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैवाहिक समारोह के दौरान हुए विवाद में पूराकलंदर क्षेत्र में एक युवक को जिंदा जलाने की कोशिश की गई। इस घटना में घायल युवक को जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है। शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर छानबीन कर रही है।
क्षेत्र में ग्राम काली पाडेय का पुरवा से संदीप पांडेय की बारात क्षेत्र के गांव समाहा कला गई थी। बारात में सोफिया पारा का निवासी मोहित पांडेय भी गया था। डीजे बजाने को लेकर बारातियों के बीच विवाद हो गया।
जिसको लेकर गुरुवार रात काली पांडेय का पुरवा में आयोजित प्रीतिभोज के दौरान देर रात युवकों ने मोहित को पकड़ लिया। एकांत में ले जाकर युवकों ने मोहित के ऊपर कोई ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। इस घटना में मोहित गंभीर रूप से झुलस गया। उसको जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
एसओ अरविंद पांडेय के मुताबिक 19 वर्षीय मोहित पुत्र भागीरथी निवासी सोफिया पारा की शिकायत पर काली पांडेय का पुरवा निवासी संदीप पांडेय उर्फ टिंकल व आदित्य उर्फ गोपी और कैंट क्षेत्र में पीपापुर मजरे मऊयदुवंशपुर निवासी शिवम यादव व अन्य के खिलाफ जलाने का रिपोर्ट लिखी गई है। विवेचना के साथ आरोपियों की तलाश की जा रही है।