फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The young man tried to burn alive, recruiting

युवक को जिंदा जलाने का प्रयास, भर्ती

Sat, 23 Apr 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Sat, 23 Apr 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
The young man tried to burn alive, recruiting
पेट्रोल डालकर दोस्त को जलाया - फोटो : demo
वैवाहिक समारोह के दौरान हुए विवाद में पूराकलंदर क्षेत्र में एक युवक को जिंदा जलाने की कोशिश की गई। इस घटना में घायल युवक को जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है। शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर छानबीन कर रही है।  
विज्ञापन


क्षेत्र में ग्राम काली पाडेय का पुरवा से संदीप पांडेय की बारात क्षेत्र के गांव समाहा कला गई थी। बारात में सोफिया पारा का निवासी मोहित पांडेय भी गया था। डीजे बजाने को लेकर बारातियों के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन


जिसको लेकर गुरुवार रात काली पांडेय का पुरवा में आयोजित प्रीतिभोज के दौरान देर रात युवकों ने मोहित को पकड़ लिया। एकांत में ले जाकर युवकों ने मोहित के ऊपर कोई ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। इस घटना में मोहित गंभीर रूप से झुलस गया। उसको जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ अरविंद पांडेय के मुताबिक 19 वर्षीय मोहित पुत्र भागीरथी निवासी सोफिया पारा की शिकायत पर काली पांडेय का पुरवा निवासी संदीप पांडेय उर्फ टिंकल व आदित्य उर्फ गोपी और कैंट क्षेत्र में पीपापुर मजरे मऊयदुवंशपुर निवासी शिवम यादव व अन्य के खिलाफ जलाने का रिपोर्ट लिखी गई है। विवेचना के साथ आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed