फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The young man's body was found on the railway crossing

रेलवे क्रॉसिंग पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव

Wed, 20 Jul 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Wed, 20 Jul 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
The young man's body was found on the railway crossing
- फोटो : demo pic
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के सूरासराय रेलवे क्रॉसिंग के निकट बुधवार सुबह एक युवक का क्षतविक्षत शव मिलने से हलचल मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक एसबी सिंह ने बताया कि सुबह नित्यक्रिया को निकले ग्रामीणों ने क्रॉसिंग के पास एक युवक का शव मिलने की सूचना दी। शव की शिनाख्त राम उजागिर (28) पुत्र श्रीराम निषाद निवासी बड़गोड़ा कोतवाली बीकापुर के रूप में हुई।
विज्ञापन


मृत युवक के परिवारीजनों ने बताया कि वह मंगलवार रात आठ बजे घर से साइकिल लेकर निकला था। डेढ़ वर्ष पूर्व पत्नी की मौत हो चुकी है। उसके तीन पुत्रियां अंजली (5), आंचल (3) और आयूषी (2) है जो अपने ननिहाल में रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल से पुलिस को साइकिल तो मिल गई लेकिन मृत युवक के कटे हुए दोनों पैर नहीं मिले। ग्राम प्रधान संदीप सिंह ने बताया कि राम उजागिर गरीब था और पत्नी की मौत के बाद वह परेशान रहता था।


प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक के भाई मनीराम की तहरीर पर इत्तिफाकिया दर्ज कर शव पीएम को भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed