{"_id":"578fc2024f1c1bd722c4b5d4","slug":"the-young-man-s-body-was-found-on-the-railway-crossing","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे क्रॉसिंग पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे क्रॉसिंग पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Wed, 20 Jul 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के सूरासराय रेलवे क्रॉसिंग के निकट बुधवार सुबह एक युवक का क्षतविक्षत शव मिलने से हलचल मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
प्रभारी निरीक्षक एसबी सिंह ने बताया कि सुबह नित्यक्रिया को निकले ग्रामीणों ने क्रॉसिंग के पास एक युवक का शव मिलने की सूचना दी। शव की शिनाख्त राम उजागिर (28) पुत्र श्रीराम निषाद निवासी बड़गोड़ा कोतवाली बीकापुर के रूप में हुई।
मृत युवक के परिवारीजनों ने बताया कि वह मंगलवार रात आठ बजे घर से साइकिल लेकर निकला था। डेढ़ वर्ष पूर्व पत्नी की मौत हो चुकी है। उसके तीन पुत्रियां अंजली (5), आंचल (3) और आयूषी (2) है जो अपने ननिहाल में रहती हैं।
विज्ञापन
घटनास्थल से पुलिस को साइकिल तो मिल गई लेकिन मृत युवक के कटे हुए दोनों पैर नहीं मिले। ग्राम प्रधान संदीप सिंह ने बताया कि राम उजागिर गरीब था और पत्नी की मौत के बाद वह परेशान रहता था।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक के भाई मनीराम की तहरीर पर इत्तिफाकिया दर्ज कर शव पीएम को भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।