फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The women stole jewelry shop

सराफा दुकान से पर्दानशीं महिलाओं ने लाखों के जेवर उड़ाए

Wed, 22 Jun 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Wed, 22 Jun 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
The women stole jewelry shop
रौनाही थाना क्षेत्र के सुचित्तागंज बाजार में एक   सराफा दुकान में खरीददारी करने के बहाने आई पर्दानशीं महिलाओं ने व्यवसायी को गुमराह कर दो लाख के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गए जेवर एक डिब्बे में रखे थे। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में बुरका पहने महिलाओं का कारनामा कैद हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सुचित्तागंज बाजार में पूनम ज्वैलर्स की दुकान में सोमवार को आभूषण खरीदने के बहाने तीन महिलाएं पहुंचीं। इनमें दो पर्दानशीं थीं और एक ने सलवार सूट पहन रखा था। सराफा व्यवसायी श्यामता सोने के जेवर से भरे कई डिब्बों को उन महिलाओं के सामने रखे।
विज्ञापन


तीनों महिलाएं आभूषण देख रही थीं, इसी बीच व्यापारी ने दुकान में बैठे अन्य ग्राहकों को भी आभूषण दिखाना शुरू किया। मौका पाते ही तीनों में से एक पर्दानशीं महिला ने काउंटर के अंदर रखे सोने के जेवरों से भरे एक डिब्बे को उठाकर बुरके के अंदर कमर के पास छिपा लिया और यह कहते हुए चलती बनी कि आभूषण पसंद नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम छह बजे दुकान बंद करते वक्त जब श्यामता ने सामानों की गिनती की तो एक डिब्बा कम पड़ गया। तमाम प्रयासों के बाद भी जब डिब्बा नहीं मिला तो दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई। जिसको देखने के बाद श्यामता के होश उड़ गए।

सीसीटीवी में पर्दानशीं महिलाओं द्वारा की गई चोरी की घटना साफ दिख रही थी। व्यवसायी ने मंगलवार को पहले खुद ही फुटेज की तस्वीर से आसपास के गांवों में महिलाओं की पहचान करवाने का प्रयास किया। सफलता ने मिलने पर उसने बुधवार को पुलिस को जानकारी दी।


श्यामता के पुत्र रवींद्र कौशल ने तहरीर में बताया कि चोरी गए डिब्बे में सोने-चांदी के दो लाख रुपये के आभूषण थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज में मौजूद महिलाओं की पहचान करवाने में जुटी है। थाना प्रभारी भोलानाथ सरोज ने बताया कि आरोपी महिलाओं की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed