{"_id":"57f938844f1c1b0c2f26f77c","slug":"the-woman-poured-kerosene-burned-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरोसिन डाल जलाई गई महिला ने दम तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केरोसिन डाल जलाई गई महिला ने दम तोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Sat, 08 Oct 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट थाना क्षेत्र के बढ़ई का पुरवा में पारिवारिक विवाद के चलते केरोसिन डालकर जलाई गई विधवा ने शनिवार को जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। महिला की मौत से गुस्साए परिवारीजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव को सहादतगंज क्षेत्र में सड़क पर रखकर जाम लगाकर प्रदर्शन किया।
परिवारीजनों का आरोप है कि घटना के बाद एफआईआर लिखाई गई थी, लेकिन किसी को बंदी नहीं बनाया गया था। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी ने मामले में सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खत्म कराया। बढ़ई का पुरवा में बीते दो सितंबर को आपसी विवाद के बाद अनीता (32) आग से जल गई थी।
उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रकरण में झुलसी महिला के पिता पड़ोसी जनपद सुलतानपुर के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित कृष्णा नगर दरियापुर निवासी शिव प्रसाद ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अनीता के ससुरालीजन उसके पति की ओर से खरीदी गई जमीन पर कॉलोनी बनवाना चाहते हैं, लेकिन अनीता को यह मंजूर नहीं था।
विज्ञापन
विरोध के चलते अनीता की पिटाई की गई और फिर मिट्टी का तेल छिड़ककर जला दिया गया। कैंट पुलिस ने उसके जेठ राज कुमार उर्फ पप्पू बाबा तथा देवर राजेन्द्र व शेरू और तीन अन्य पर केस दर्ज किया था। शनिवार को अस्पताल में भर्ती अनीता की मौत हो गई।
पीएम के बाद मायके वालों व अन्य लोग आक्रोशित हो गए और सहादतगंज पहुंचकर शव मुख्य सड़क पर रख जाम लगा दिया और प्रदर्शन करने लगे। शाम चार बजे शुरू हुए प्रदर्शन में प्रदर्शनकारियों का कहना था कि नामजद केस दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने अभी तक किसी को बंदी नहीं बनाया।
रोड जाम की सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। उन्होंने थाना प्रभारी कैंट को प्रकरण में आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने का आदेश दिया। गुस्साए लोगों को शांत करा कर रोड जाम व प्रदर्शन खत्म कराया। सीओ सिटी ने बताया कि पहले से दर्ज केस को हत्या में तरमीम किया जा रहा है।