{"_id":"587a57b74f1c1b7840baa342","slug":"the-two-henchmen-arrested-a-gang-to-rob-trains","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों में चोरी करने वाले गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेनों में चोरी करने वाले गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार
फैजाबाद
Updated Sat, 14 Jan 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीआरपी ने ट्रेनों में यात्रियों से चोरी, लूट और छिनैती करने, मादक पदार्थ खिलाने वाले गिरोह के दो गुर्गों को शनिवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये युवक गोंडा के निवासी हैं। गिरोह लखनऊ, बाराबंकी, फैजाबाद, अकबरपुर, गोंडा, बस्ती व गोरखपुर तक ट्रेनों में वारदातों को अंजाम देता था। पकड़े गये युवकों के पास से चोरी के चार मोबाइल और बेचे गये मोबाइलों के तीन हजार रुपये मिले हैं। जीआरपी शीघ्र ही दल के सरगना और अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए जिलों को रवाना होगी।
जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार वर्मा ने बताया कि सुबह छह बजे स्टेशन पर मोबाइल बेचने पहुंचे दो लोगों को पकड़ा गया। गोंडा के नगर कोतवाली क्षेत्र में महरानीगंज घोसियाना निवासी मो. अयाज के पास दो फोन व 18 सौ रुपये मिले।
उस पर गोंडा जीआरपी में एनडीपीएस, चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर के 11 मुकदमे दर्ज हैं। अयाज सात साल की सजा काट चुका है। यह छोटे गिरहकटों से महीना भी वसूलता है। दूसरा इसी जिले के साहबगंज का रहने वाला मो. सलमान है। इसके पास से पुलिस को दो मोबाइल और 12 सौ रुपये मिले हैं।