{"_id":"585d67ff4f1c1b0f15e39671","slug":"the-statue-could-be-looted-indignation-off-the-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"अष्टधातु की मूर्ति लूटे जाने से आक्रोश, बाजार बंद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अष्टधातु की मूर्ति लूटे जाने से आक्रोश, बाजार बंद
अमर उजाला ब्यूरो / फैजाबाद
Updated Fri, 23 Dec 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
फैजाबाद-बीकापुर में खजुराहट में प्राचीन रामजानकी मंदिर में चोरी के बाद व्यापारियों को संबोधित करते मंदिर के पुजारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के खजुरहट गोलाबाजार स्थित प्राचीन रामजानकी मंदिर में गुरुवार देर शाम हुई अष्टधातु की मूर्ति लूटे जाने के विरोध में शुक्रवार को सुबह से आक्रोश फैल गया। व्यापारियों दुकानें बंद कर प्रदर्शन किया।
चेतावनी दी कि 48 घंटे में मामले का खुलासा नहीं हुआ तो 26 दिसंबर को हाईवे जाम कर आर-पार का संघर्ष होगा। इस बीच पुलिस ने मामले को चोरी में दर्ज किया है, जबकि दर्ज तहरीर में स्पष्ट लिखा है कि 7-8 की संख्या में असलहे से लैस अज्ञात बदमाशों ने पुजारी को बंधक बनाकर लूटपाट की।
घटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। गुुुरुवार देर शाम तकरीबन सात बजे असलहे से लैश सात-आठ की संख्या में असलहे से लैस बदमाश दर्शन करने के बहाने मंदिर परिसर में पहुंचे और पुजारी ओम प्रकाश व उसकी पत्नी को बंधक बना मंदिर के गर्भगृह की चाभी ले ली।
विज्ञापन
बदमाशों ने असलहा लगा पुजारी व किराएदारों को एक किनारे बिठा दिया और मुंह न खोलने की हिदायत दी। जिसके बाद बदमाशों ने मंदिर स्थित गर्भगृह का ताला खोल अंदर विराजमान राधा कृष्ण की अष्टधातु की दो मूर्तियां व अन्य छोेटी मूर्ति उठाई और झोले में रखकर भाग निकले थे।
घटना से आक्रोशित गोलबाजार व खजुरहट के व्यापारियों ने शुक्रवार को दुकाने बंद रख प्रदर्शन किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने बैठक कर निर्णय लिया कि यदि पुलिस 48 घंटे के अंदर अपराधियों को गिरफ्तार नहीं करती है तो व्यापारी 26 दिसंबर को फैजाबाद-इलाहाबाद हाईवे जाम कर धरना, प्रदर्शन करेंगे।
व्यापारियों ने छह सूत्री मांग पत्र मुख्यमंत्री सहित जिले के आला अधिकारियों को भेजा है। व्यापारियों ने सुरक्षा के लिए पीएसी तैनात करने और लापरवाह पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है। बैठक में पुजारी ओम प्रकाश, बजरंग अग्रवाल, पवन चौरसिया, गोविन्द अग्रवाल, सतीश सिंह, डॉ. अशोक पांडेय, मानस केसरवानी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
डायल-100 को बरगलाने वाला धराया
मंदिर में लूटपाट की घटना की सूचना के आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस घंटों छानबीन करती रही। शुक्रवार को अज्ञात बदमाशों के नाम रिपोर्ट दर्ज की गई। कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि जिस व्यक्ति ने मंदिर के पास पहले से खड़ी डायल-100 वाहन को मंगारी के पुल के पास लूट की झूठी सूचना देकर बरगलाया था, उसे पकड़ लिया गया है। कई अन्य संदिग्धों को पकड़कर भी पूछताछ की जा रही है। मामले को चोरी की धारा में दर्ज किया गया है।