फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The shock of the prisoner's life in jail

जेल जाने के सदमे में गई बंदी की जान

Tue, 10 May 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Tue, 10 May 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
The shock of the prisoner's life in jail
- फोटो : file photo
जेल जाने के सदमे में मंगलवार को एक बंदी की जान चली गई। उसे एक मामले में सीजेएम कोर्ट ने पांच सौ रुपये जुर्माना की सजा सुनाई थी। रुपये अदा नहीं करने पर दो दिन की जेल हुई। मगर जेल जाने से पहले दहशत में उसकी जान चली गई।
विज्ञापन


रामजन्मभूमि थाना की कटरा पुलिस चौकी के निकट स्थित कंधरपुर गोड़ियाना निवासी अमित कुमार मांझी (36) पुत्र छैल बिहारी को मंगलवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रवींद्र कुमार गुप्ता की अदालत ने आबकारी एक्ट के मामले में पांच सौ रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन


अदालत ने जुर्माना न अदा करने पर दो दिन की जेल का आदेश दिया था। यह सजा इकबाले जुर्म के आधार पर सुनाई गई थी। पेशी पर अदालत पहुंचा अमित मांझी उक्त जुर्माना अदा नहीं कर पाया। इसके चलते दो दिन जेल जाने की नौबत आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे अमित मांझी दहशत में आ गया। नगर कोतवाली पुलिस उसे लेकर मंडल कारागार पहुंची तो गेट पर ही अमित मांझी की हालत बिगड़ गई। वह जमीन पर बैठ गया। जेल कर्मियों ने पुलिस से बंदी का उपचार कराने की बात कही।


मामले की जानकारी अधिकारियों को देने के बाद दोपहर बाद दो बजे पुलिस बंदी अमित मांझी को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। इमरजेंसी में डॉ. धर्मेंद्र राव ने अमित मांझी को मृत घोषित कर दिया। वहां पहुंचे नगर कोतवाल व सीओ सिटी ने घटना की जानकारी ली। सूचना मृतक के घर पहुंचाने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed