{"_id":"3959f78115e389b9c55c8d54b67fc7c5","slug":"the-prize-including-five-thousand-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हजार के इनामी समेत कई गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच हजार के इनामी समेत कई गिरफ्तार
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद पुलिस ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गुरुवार की रात चलाये गये अभियान में पांच हजार का एक इनामी समेत कई को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये पांच हजार के ईनामी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
उसके खिलाफ पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की थी और गिरफ्तारी न होने के चलते कुर्की भी कराई थी। गुरुवार रात उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने वांछितों व वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए शहर से देहात तक में अभियान चलाया।
पुलिस टीमों ने वांछितों तथा वारंटियों की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी और तलाशी ली। एसएसपी मोहित कुमार ने शुक्रवार को बताया कि मवई एसओ राजीव सिंह की टीम ने मुख्तार निवासी पकड़िया गांव से सल्लाहपुर की ओर जाते समय चकरोड से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
उसके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। बताया कि गांव निवासी होमगार्ड रामअवध यादव का पुत्र बबलू 27 मार्च 2010 को लापता हो गया था। दो दिन बाद 29 मार्च को बबलू का शव शारदा सहायक नहर के किनारे मिला था।
पिता रामअवध ने गांव निवासी नदीम, महमूद व मुख्तार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट लिखाई थी। पुलिस ने अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन मुख्तार हाथ न लगा। जिसके चलते अदालत के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई हुई और 2012 में ढाई हजार व 2014 में पांच हजार का ईनाम घोषित किया गया।
आर्म्स एक्ट की धारा बढ़ा चालान किया गया है। एसएसपी ने बताया कि शहर क्षेत्र में नगर कोतवाली ने सात, थाना कैंट ने तीन, पूराकलंदर ने तीन, अयोध्या कोतवाली ने दो और आरजेबी थाना पुलिस ने चार वांछित/ वारंटी को गिरफ्तार किया है।