फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The guards are responsible hoppin around

गार्ड को इधर-उधर दौड़ाते रहे जिम्मेदार

Sun, 28 Jun 2015 10:38 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 28 Jun 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
कंट्रोलर के आदेश पर पीड़ित गार्ड आरपीएफ, जीआरपी और जिला पुलिस के थानों पर चक्कर लगाता रहा, लेकिन प्रभारियों ने एक दूसरे के क्षेत्र का मामला बताते हुए मुकदमा दर्ज करने से हाथ खड़े कर दिये। ऐसे में गार्ड बैरंग लौट गया।
विज्ञापन


बता दें शुक्रवार को फैजाबाद होते हुए अहमदाबाद जाने वाली अप साबरमती एक्सप्रेस शाम 18:18 बजे गोसाईगंज पहुंची थी। दो मिनट बाद सिग्नल मिलते ही गार्ड के एल यादव ने जैसे ही चालक को सिग्नल दिखाकर ट्रेन को चलाना चाहा वैसे ही एक युवक ने अपने कुछ परिवारीजनों के न आने का हवाला देते हुये गार्ड से ट्रेन को कुछ देर और रोकने के लिए कहा।
विज्ञापन


गार्ड ने असमर्थता जाहिर की तो युवक गार्ड का वॉकी-टॉकी छीनकर चलता बना। गार्ड ने चिल्लाते हुए युवक के पीछे दौड़ा। इसी बीच जुटी भीड़ ने भाग रहे युवक को पकड़ लिया तथा गार्ड के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गार्ड का वॉकी-टॉकी वापस दिलाया। इससे साबरमती 14 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही। कंट्रोलर के निर्देश पर गार्ड ने आरपीएफ व जीआरपी फैजाबाद को तहरीर देकर मामला दर्ज कराना चाहा तो प्रभारियों ने अकबरपुर क्षेत्र का मामला बताते हुये पल्ला झाड़ लिया।


जीआरपी अकबरपुर प्रभारी ओमप्रकाश गौतम का कहना है कि ट्रेन लेट होने पर चालक व गार्ड अक्सर ऐसे बहाने बनाते है। गोसाईगंज में छीना गया वॉकी-टॉकी का मामला आरपीएफ क्षेत्र का है। गार्ड शनिवार को आया था। उसे आरपीएफ के पास भेजा था।


आरपीएफ  प्रभारी अकबरपुर राम केवल रावत का कहना है कि वॉकी-टॉकी छीनने की रिपोर्ट दर्ज कराने गार्ड आया था। मामला चोरी और लूट का नहीं छिनैती का था। ऐसे में गार्ड को सिविल पुलिस के पास जाना चाहिए।


गोसाईगंज कोतवाली के कोतवाल नरेंद्र सिंह बोले कि रेलवे स्टेशन पर यात्रियों और कर्मियों के साथ घटना होने पर उसे जीआरपी या आरपीएफ देखती है। इससे सिविल पुलिस का कोई मतलब ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed