{"_id":"5803b4734f1c1b6f5128dead","slug":"the-disputed-song-playing-in-the-procession-on-ram-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम बारात में विवादित गाना बजाने पर केस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राम बारात में विवादित गाना बजाने पर केस
फैजाबाद
Updated Sun, 16 Oct 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ कोर्ट, हाईकोर्ट, अदालत, न्यायालय
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम बारात के दौरान डीजे पर विवादित गाना बजाने को लेकर पुलिस ने नगर कोतवाली में रामलीला समिति समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। हालांकि घटना वाले दिन पूछने पर पुलिस ने ऐसी किसी कारवाई से इन्कार किया था।
बुधवार को शहर के विभिन्न हिस्सों में चल रही रामलीलाओं के तहत संबधित रामलीला समितियों की ओर से राम बारात निकाली गई थी। फतेहगंज चौराहे पर मिलने के बाद राम बारातें कसावबाड़ा, रिकाबगंज के रास्ते चौक की ओर आ रही थीं।
इसी दौरान गल्ला मंडी रामलीला समिति के राम बारात के साथ चल रहे डीजे पर ‘बनाएंगे मंदिर...’ का कैसेट चालू कर दिया गया था। कैसेट बजाने को लेकर एसपी सिटी ने डीजे संचालक को तगड़ी फटकार लगाई थी और पुलिस ने उसको हिरासत में ले लिया था। हालांकि, केंद्रीय दुर्गा पूजा व रामलीला समिति के हस्तक्षेप पर उसे छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन
इसी प्रकरण में नगर कोतवाल की ओर से शनिवार को रामलीला समिति गल्ला मंडी जुलूस में धार्मिक भावना भड़काने के आरोप में 400-500 अज्ञात के खिलाफ निषेधाज्ञा का उल्लंघन व धार्मिक विद्वेष फैलाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रविवार को नगर कोतवाल एके राय ने रिपोर्ट दर्ज कराये जाने की पुष्टि की है।