{"_id":"163195e8323e0b26d7f9d15e2f08778a","slug":"the-ceremony-on-the-dispute-firing-one-shot-and-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समारोह में विवाद पर फायरिंग, गोली लगने से एक जख्मी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
समारोह में विवाद पर फायरिंग, गोली लगने से एक जख्मी
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
नहरबाग में सोमवार रात वैवाहिक समारोह (बरीक्षा व गोद भराई) में हुए विवाद में एक युवक ने बंदूक से फायर झोंक दिया। फायर में एक युवक घायल हो गया। उसे गंभीरावस्था में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। फायरिंग के घटना के बाद क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया।
नहरबाग स्थित मैत्री मंडप में क्षेत्र के ही शैलेंद्र अग्रहरि के भाई का बरीक्षा व गोदभराई समारोह था। रात लगभग 12 बजे नहरबाग निवासी अमित वर्मा समारोह में शामिल होने पहुंचा। भोजन के पश्चात मिठाई खाने को लेकर कैटर्स अरविंद निषाद से उसका विवाद हो गया।
बताया गया कि कैटर्स ने मिठाई समाप्त होना बताया तो अमित उससे विवाद व नोंकझोंक करने लगा था। लोगों ने विवाद को शांत करा दिया लेकिन लगभग एक बजे जब सभी लोग समारोह स्थल से बाहर निकल रहे थे तो घर के सामने अमित ने बंदूक निकालकर फायर कर दिया।
विज्ञापन
फायरिंग से नहरबाग निवासी देवेंद्र सिंह घायल हो गया। उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसके सीने में गोली लगना बताया है। हसनू कटरा चौकी प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि देेवेंद्र ने जानलेवा हमले की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।