फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The CBI team investigate CHC Files

सीबीआई टीम ने खंगाली सीएचसी की फाइलें

Thu, 21 Jan 2016 12:18 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 21 Jan 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
एनएचआरएम से जननी सुरक्षा योजना की राशि देने में हुई अनियमितता की पड़ताल के लिए बुधवार को सीबीआई टीम ने कई सीएचसी खंगाली। मामले में स्वास्थ्य विभाग व सीबीआई अधिकारी किसी भी तरह की जानकारी देने से बचते रहे।
विज्ञापन


बता दें कि सीबीआई टीम ने यहां प्रसूताओं के नाम फर्जी भुगतान कर लाखों रुपये डकारने के मामले में रिपोर्ट तलब की थी। इसे सीएमओ कार्यालय तैयार करा रहा था। इस बीच जिले में सीबीआई की टीम बुधवार शाम चार बजे खंडासा से रुदौली पहुंची।
विज्ञापन


सीएचसी रुदौली में एनएचआरएम में जननी सुरक्षा के तीन वर्षों की फाइलों को खंगाला। सीबीआई की तीन सदस्यीय टीम की इस कार्रवाई से यहां हलचल रही। सीबीआई टीम रुदौली में एक घंटे जांच करने के बाद सोहावल जाकर भी सीएचसी की जांच की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुदौली के अधीक्षक डॉ. आर अजय मोहन ने बताया की अस्पताल आई टीम ने 2008 से 2011 तक जननी सुरक्षा में वितरित राशि की पत्रावलियों का निरीक्षण किया। तत्कालीन अधीक्षक डॉ. सुरेश पटारिया के कार्यकाल में हुए भुगतान की पत्रावलियों का निरीक्षण शाम 5 बजे तक किया।


सीबीआई टीम के साथ प्रशासनिक अधिकारी डॉ. देशबंधु भी थे। बताते हैं कि बृहस्पतिवार को टीम के आने की सूचना थी, लेकिन एक दिन पहले बुधवार को ही आ पहुंची। अचानक टीम के पहुंचने से अस्पताल में हड़कंप मच गया। इस दौरान सीबीआई टीम में एक बंद कमरे में पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed