{"_id":"5745e75f4f1c1b0420691c8a","slug":"the-accused-escaped-from-police-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस हिरासत से भागा आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस हिरासत से भागा आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Wed, 25 May 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : Desk
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेन्नई स्थित फर्म के क्लोन चेक के जरिये रकम हड़पने के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। उसको अदालत से पांच दिन का ट्रांजिट रिमांड लेकर चेन्नई ले जाया जा रहा था। प्रकरण में भोपाल जीआरपी में केस दर्ज कराया गया है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस रुदौली व खंडासा पहुंच गई है।
चेन्नई स्थित पीकेएस नामक कंपनी के इंडियन बैंक से निर्गत चेकों का क्लोन बना रुदौली पीएनबी शाखा स्थित खंडासा थाना क्षेत्र के तुलापुर निवासी रामबचन गौतम के खाते में कंपनी के खाते से छह लाख पांच हजार रुपये की रकम ट्रांसफर कराई गई थी।
मामले की जानकारी पर चेनन्ई क्राइम ब्रांच की टीम ने रामबचन को गिरफ्तार किया था और अदालत से पांच दिन का ट्रांजिट रिमांड लेकर क्राइम ब्रांच के निरीक्षक सत्यशीलन टीम के साथ सोमवार को वापस रवाना हुए थे।
विज्ञापन
ट्रेन में सवार रामबचन भोपाल के पहले ही हथकड़ी से हाथ छुड़ा फरार हो गया। भोपाल जीआरपी में 23 मई को रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद बुधवार को चेन्नई पुलिस फैजाबाद पहुंची। अदालत को सूचित करने के बाद रुदौली कोतवाल से गिरफ्तारी में मदद मांगी है।
चेक उपलब्ध कराने वाला खंडासा थाना क्षेत्र के गांव सरौली निवासी बिजली ठेकेदार हरवंश सिंह अभी पुलिस के हाथ नहीं लग पाया है। रुदौली कोतवाल गजेंद्र पाल सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि चेन्नई पुलिस आरोपी की तलाश के लिए पहुंची है। सुरागरसी कराई जा रही है।