{"_id":"583f15714f1c1b626bde559f","slug":"teenager-burnt-alive-in-mysterious-circumstances-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में जिंदा जली किशोरी, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में जिंदा जली किशोरी, मौत
अमर उजाला ब्यूरो / फैजाबाद
Updated Wed, 30 Nov 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
दोनों में पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हुई जो कि झगड़े में तबदील हो गई।
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से चंद कदमों की दूरी पर स्थित एक आम के बाग में बुधवार की शाम किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। सड़क के ठीक बगल किशोरी को आग में जिंदा जलते देख लोगों की रूह कांप उठी। सूचना के ढाई घंटे बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस इस घटना को आत्मदाह करार दे रही है। वहीं लोगों मे पुलिस की भूमिका को लेकर आक्रोश रहा।
कुमारगंज थाना क्षेत्र के बवां के पूरे लाल पांडेय गांव में कुमारगंज-खंडासा मार्ग के पश्चिम आम का बाग है। बुधवार शाम तकरीबन चार बजे गांव निवासी पप्पू की पुत्री दीपा (14) घर से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित आम के बाग में धूं-धूं कर जलती दिखी।
सड़क के बगल में हुई इस घटना में किशोरी को जिंदा जलते देख रहगीरों की रूह कांप उठी। उसे बचाने की कोई हिम्मत भी नहीं जुटा पाया। स्थानीय लोगों ने सूचना थाना पुलिस व 100 नंबर पर फोन कर दी लेकिन पुलिस घटना के ढाई घंटे बाद तकरीबन साढे़ छह बजे घटना स्थल पर पहुंची।
विज्ञापन
तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था। परिवार में कोहराम मच गया।
किशोरी कक्षा नौ की छात्रा थी। जिस समय वह घर से बाग गई उस समय उसकी मां खेत में काम करने गई थी और पिता मजदूरी करने बाहर गया था। इस घटना में पुलिस की भूमिका पर लोगों में आक्रोश रहा।
कुमारगंज थानाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि मृत किशोरी के परिवारीजनों ने बताया कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं थी और कोई तहरीर नहीं दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। थानाध्यक्ष ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आत्मदाह का लगता है। वहीं गांव में इस बात को लेकर हर किसी की जुवा पर सिर्फ एक ही सवाल था कि आखिर दीपा ने ऐसा क्यों किया?