{"_id":"82400829208228fd395e241ed05e4ff5","slug":"suv-looted-recovered-two-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटी गई एसयूवी बरामद, दो बंदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूटी गई एसयूवी बरामद, दो बंदी
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीकापुर पुलिस ने स्वाट टीम के सहयोग से बुधवार को प्रदेशीय वाहन चोर गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिनकी निशानदेही पर चालक की हत्या कर लूटी गई टवेरा को नेपाल बॉर्डर से बरामद किया है।
वाहन लुटेरों ने जिस टवेरा चालक की हत्या कर शव को जलालपुर माफी से सटे तमसा के कछार में बीती 27 जनवरी को फेंका था, पुलिस ने उसकी भी शिनाख्त कर ली है। हालांकि पुलिस वाहन चोर गिरोह के सरगना को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
कोतवाल सुनील कुमार मिश्र ने बताया कि 27 जनवरी की रात तमसा नदी के कछार में मिले शव की शिनाख्त हो गई है। मृत युवक का नाम रविशंकर था। जो टवेरा गाड़ी का चालक था। 26 जनवरी की रात बनारस से चार लोगों ने पूनम सिंह पत्नी अरविंद सिंह की टवेरा अयोध्या जाने के लिए बुक करवाई।
विज्ञापन
जिसे रविशंकर चला रहा था। वाहन में शकील उर्फ रहमान निवासी रायपुर, शेरामऊ थाना पीलीभीत, नसीब, हबीब और उसके जीजा नाशिम सवार थे। इन्हीं लोगों ने चालक की हत्या कर शव फें क दिया।
बाद में वाहन को नेपाल में बेचने के लिए लखीमपुर खीरी के पलिया थाना के पास बॉर्डर पर चाय की दुकान चलाने वाले शब्बीर उर्फ मामू निवासी एटा परझान जिला लखीमपुर खीरी के पास पहुंचे। कोतवाल ने बताया कि मामू दिखावे के लिए चाय की दुकान चलाता है।
उसका पेशा लूट के वाहनों को नेपाल में भेजकर बेचना है। यह गिरोह प्रदेश में वाहन लूटने का काम करता है। लूटे गए वाहनों को शब्बीर बॉर्डर से नेपाल भेजता है।
बताया कि शकील और शब्बीर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसकी निशानदेही पर लूटी गई टवेरा बरामद कर ली गई है। पांच नामजद सहित एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।