{"_id":"57000f2c4f1c1b887ff001e9","slug":"sub-inspector-and-dewan-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूराकलंदर थाने का दरोगा और दीवान निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूराकलंदर थाने का दरोगा और दीवान निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Sat, 02 Apr 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक मीडिया कर्मी से पासपोर्ट वेरीफिकेशन के नाम पर सुविधा शुल्क मांगें जाने के मामले में शनिवार को दरोगा अजय कुमार और दीवान राम बहादुर सिंह को निलंबित कर दिया गया।
पूराकलंदर थाना क्षेत्र निवासी मीडियाकर्मी केबी शुक्ल के बेटे निष्कर्ष शुक्ला ने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था।
राकलंदर थाने से उनको पासपोर्ट वेरीफिकेशन के लिए बुलाया गया। शुक्रवार को केबी शुक्ल थाने पहुंचे तो थाना प्रभारी व दीवान मौके से नदारद मिले। एक कुर्सी पर थाने में तैनात होमगार्ड जवान सुरेंद्र मिश्रा बैठा था, जबकि उनके बगल में सादी कपड़े में थाने में तैनात दरोगा अजय कुमार बैठे थे।
मीडियाकर्मी ने होमगार्ड जवान से पासपोर्ट वेरीफिकेशन का हवाला देकर बात शुरू की तो होमगार्ड जवान ने इसके लिए डेढ़ हजार रुपये जमा कराने की बात कही। इसके बाद मीडियाकर्मी ने एसएसपी के मोबाइल पर फोन कर पूरी बात बताई तो उन्होंने होमगार्ड व दरोगा को फटकार लगाई।
विज्ञापन
उसके बाद से ही कार्रवाई की चर्चा शुरू हो गई थी। हालांकि शनिवार को दरोगा अजय कुमार व दीवान राम बहादुर सिंह को निलंबित कर दिया गया। इसकी सूचना थाने पहुंच गई है। एसएसपी मोहित कुमार ने कार्रवाई की पुष्टि की है।