फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Sticks lasted about land consolidation Four injured

चकबंदी को लेकर चली लाठियां चार जख्मी

Thu, 15 Dec 2016 10:30 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Thu, 15 Dec 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
Sticks lasted about land consolidation Four injured
Crime Scene
चकबंदी विभाग की लापरवाही से खंडासा थाना क्षेत्र के अमावा सूफी गांव में दो पक्षों के बीच जमकर लाठियां चली। जिसमें दोनों पक्षों से महिला समेत चार लोग घायल हो गए है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलो को अस्पताल पहुंचवाया। दोनों पक्षों ने पुलिस को एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। 
विज्ञापन


अमावासूफी गांव में दर्जन भर लोग दूसरों की जमीनों पर कब्जा जमाए हुए हैं और चकबंदी विभाग के अघिकारी शिकायतों के बाद भी नाप जोख कर कब्जा नहीं दिला पा रहे हैं। इन्हीं में शामिल रामगोपाल सिंह व सूर्य भान सिंह के बीच अपने खातों की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।
विज्ञापन


गुरुवार को रामगोपाल सिंह ने खेत में पानी लगा दिया। सूर्यभान पक्ष ने विरोध किया और पानी रोकने लगे। इसी बात पर दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। जिसमें रामगोपाल पक्ष से दुर्गेश, डेविट सिंह व करिया सिंह व दूसरे पक्ष से सूर्यभान की मां को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया। इस बाबत बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी राजेश नाथ त्रिपाठी ने कहा कि बचे हुए गाटों को पुलिस बल के साथ नपवा कर काश्तकारों को कब्जा दिलाया जाएगा। वहीं खंडासा थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed