{"_id":"5814e71e4f1c1b5d7ebc1819","slug":"snatched-the-chain-from-the-neck-of-the-woman-caught-crooks","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के गले से छीनी चेन, दबोचा गया बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला के गले से छीनी चेन, दबोचा गया बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Sat, 29 Oct 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली क्षेत्र के शक्तिनगर मोहल्ले की ओर जा रही एक महिला से बाइक सवार युवकों ने सोने की चेन छीन ली। महिला के हल्ला-गुहार पर पास के एक सब्जी विक्रेता ने भाग रहे एक बाइक सवार को पकड़ लिया। छीनी गई चेन बरामद कर युवक की पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
गोसाईगंज थाना क्षेत्र के महबूबगंज निवासी केवला देवी की लड़की की ससुराल देवकाली क्षेत्र स्थित शक्तिनगर कॉलोनी में है। शनिवार को वह अपनी पुत्री से मिलने आ रही थी। देवकाली से ऑटोरिक्शा से उतरकर वह पुत्री के घर की ओर जा रही थी कि बाइक सवार युवकों ने उसके गले की चेन खींच ली और भागने लगे।
महिला के चीख-पुकार पर पास के ही एक सब्जी विक्रेता ने बाइक पर पीछे सवार युवक को पकड़ लिया। उसके कब्जे से महिला से छीनी गई तीन ग्राम की सोने की चेन मिल गई है। स्थानीय लोगों ने युवक की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
देवकाली चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि चेन स्नेचिंग में सुनील कुमार निवासी गोरखपुर को पकड़ा गया है। वह अयोध्या कोतवाली के नयाघाट पर रह रहा था। मौके से भागे उसके साथी व बाइक की तलाश कराई जा रही है।