फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   six suspected person cought in ayodhya yallow zone

अयोध्या के यलो जोन में छह संदिग्ध दबोचे, पूछताछ

Tue, 18 Apr 2017 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Tue, 18 Apr 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
six suspected person cought in ayodhya yallow zone
सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील अधिगृहीत क्षेत्र के पास मंगलवार को छह संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस ने पकड़ा है। यह सभी निषिद्ध क्षेत्र विवादित परिसर के आसपास फोटोग्राफी कर रहे थे। सभी को थाना राम जन्मभूमि में रखकर पुलिस व खुफिया टीमें पूछताछ कर रही हैं।
विज्ञापन


देर शाम एटीएस टीम भी पूछताछ के लिए पहुंच गई है। पकड़े गए सभी संदिग्ध केरल के निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, सुबह लगभग आठ बजे दुराही कुआं के पास कुछ युवकों का दल अधिगृहीत परिसर क्षेत्र की फोटो खींच रहा था।
विज्ञापन


युवकों की इस हरकत को परिसर में बने वाच टावर पर तैनात सीआरपीएफ के एक जवान ने देखा और इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस ने सभी छह संदिग्ध युवकों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवकों को थाना राम जन्मभूमि ले जाया गया, जहां पुलिस अफसरों के साथ केंद्रीय, स्थानीय व सीआरपीएफ की खुफिया टीमें पूछताछ कर रही हैं। देर शाम एटीएस की टीम भी संदिग्धों से पूछताछ के लिए पहुंच गई है।

एसओ राम जन्मभूमि सुनील कुमार मिश्र ने बताया कि पकड़े गए संदिग्धों ने पूछताछ में अपना नाम मोलिल अलिआर उमर, वीआर लाडैपोस, वीबी अलीकुन्नू, जेबी थोमस, बीएम कासिम, एमएम अली आर बताया है।


युवकों के पास से कोई संदिग्ध सामान नहीं बरामद हुआ है। युवकों से बताए गए नाम व पते की केरल पुलिस से सत्यता की जांच कराई जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि पकड़े लोग सिलीगुड़ी, नेपाल और वाराणसी   होते हुए अयोध्या पहुंचे हैं। इन लोगों की मोबाइल डिटेल भी संदिग्ध लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed