{"_id":"2f7bd9e57636e50181edbeff50148c21","slug":"school-going-girls-attempted-rape-accused-of-beating-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल जा रही बालिका से रेप का प्रयास, आरोपी की पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल जा रही बालिका से रेप का प्रयास, आरोपी की पिटाई
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में स्कूल जा रही बालिका (12) से दुराचार का प्रयास किया गया। बालिका के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने घेर कर आरोपी युवक को उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद ग्रामीणों ने युवक को पुलिस को सौंप दिया।
जूनियर हाईस्कूल की छात्रा रोज की भांति मंगलवार को भी साइकिल से स्कूल जा रही थी। गांव में ही सैलून चलाने वाला अखिलेश कुमार निवासी डुहिया रास्ते में बैठा इंतजार कर रहा था।
बालिका को आते देख उसने रोका और जबरन खेत में लगे नलकूप के पीछे ले गया। युवक ने उसके साथ जैसे ही दुराचार का प्रयास किया बालिका ने शोर मचा दिया। इस बीच खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया और जमकर पिटाई की।
विज्ञापन
हैदरगंज थाना प्रभारी केपी ओझा ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। छात्रा के पिता की तहरीर पर दुराचार के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।