फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Said agitator, not celebrate Holi

आंदोलनकारी बोले, नहीं मनाएंगे होली

Tue, 22 Mar 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Tue, 22 Mar 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
Said agitator, not celebrate Holi
गांधी पार्क में धरना देते लोग - फोटो : अमर उजाला
देवकाली की दुराचार पीड़िता को इंसाफ दिलाने को लेकर सिविल लाइंस स्थित गांधी पार्क में चल रहे धरना-प्रदर्शन के साथ क्रमिक भूख हड़ताल मंगलवार को भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने पीड़ित परिवार के साथ इस बार होली न मनाने की बात कही है। साथ ही मासूम से दुराचार को लेकर समाज से होली न मनाने की अपील की है। मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही गई।
विज्ञापन


क्षेत्रीय युवकों की समिति की ओर से देवकाली की दुराचार पीड़िता को वीरता पुरस्कार दिलाने, परिवार को 25 लाख की आर्थिक मदद, पीड़िता के शिक्षा-दीक्षा का खर्च सरकार की ओर से उठाये जाने, पूरे मामले की हकीकत जनता के सामने लाने, आरोपी को फांसी की सजा दिलाने तथा महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध मे मुख्यमंत्री की ओर से हस्तक्षेप किये जाने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है।
विज्ञापन


फैजाबाद की निर्भया को इंसाफ दो... के बैनर तले चल रहे इस आंदोलन में इतने दिन बीतने के बावजूद अभी तक किसी मांग पर न तो शासन-प्रशासन की ओर से निर्णय लिया गया और न ही किसी जिम्मेदार अधिकारी ने ठोस आश्वासन दिया। मंगलवार को आंदोलन स्थल पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए अखिल श्रीवास्तव ने समिति होली पर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और पर्व नहीं मनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सौरभ त्रिपाठी ने समाज के सभी वर्गों से पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताने के लिए होली न मनाने की अपील की। कहा कि मांग पूरी होने पर ही होली व दीवाली मनाई जाएगी। समिति ने शासन-प्रशासन का प्रतीकात्मक होलिका दहन करने की बात कही है। धरना-प्रदर्शन में भारती, अखिल, सौरभ, अतुल, अभिनव, शरद, वरुण, आदर्श, सुमित, विशाल, आशीष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed