फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Robbed 1.55 lakh in broad daylight in front of the Bank

बैंक के सामने दिनदहाड़े लूटे 1.55 लाख

Tue, 13 Dec 2016 10:47 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Tue, 13 Dec 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
Robbed 1.55 lakh in broad daylight in front of the Bank
लूट की वारदात के बाद देना बैंक के मैनेजर से वार्ता करते पीड़ित के परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला
नगर कोतवाली के रिकाबगंज क्षेत्र में जिला महिला अस्पताल के सामने स्थित देना बैंक के सामने से मंगलवार को दूसरी पहर एक बदमाश अचानक आढ़त व्यापारी से एक लाख 55 हजार रुपया लूट कर भाग गया। घटना सीओ सिटी दफ्तर व रिकाबगंज चौकी से चंद कदम दूर हुई, मगर पीड़ित की सूचना पर विलंब से पुलिस पहुंची। पुलिस ने इस मामले को ‌ छिनैती में दर्ज किया है।
विज्ञापन


शहर के साहबगंज निवासी दिनेश कुमार अग्रहरि की फतेहगंज क्षेत्र में रामगोपाल-दिनेश कुमार नामक फर्म है। जहां आढ़त का थोक कारोबार होता है। रोज की तरह आढ़त संचालक अभिषेक अग्रहरि आढ़त की बिक्री की रकम जमा कराने रिकाबगंज-महिला अस्पताल रोड स्थित देना बैंक स्थित फर्म के खाते में जमा कराने गये थे।
विज्ञापन


तीन दिन बाद बैंक खुलने के चलते बैंक के बाहर से लेकर मुख्य मार्ग पर अच्छी-खासी भीड़ थी। दोपहर बाद आढ़ती कारोबारी अभिषेक अग्रहिर अपनी बाइक खड़ी कर बैग में रखी रकम लेकर कैशियर के पास जमा कराने काउंटर पर पहुंचे तो जमा कराई जाने वाली रकम में पांच-पांच सौ के सात पुराने नोट होने के चलते कैशियर ने आईडी की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर आईडी न उपलब्ध होने के चलते वह कैश समेत बाहर निकले और कैश का बैग अपनी मोटर साइकिल की डिग्गी में रखकर वापस जाने के लिए तैयार हुए। इसी बीच एक युवक मौके पर पहुंचा और व्यापारी की आंखों के सामने ही मोटर साइकिल की डिग्गी से रकम वाला बैग निकाल लिया।


बैंक की सुरक्षा पर तैनात होमगार्ड जवान अरुण शुक्ला ने भीड़ के बीच आवाज लगाई और उचक्के को दौड़ाया तो वह रकम समेत जिला महिला अस्पताल की ओर भाग निकला। इसके बाद आढ़ती वापस चला गया और फोनकर मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी तथा व्यापारी नेताओं के साथ लगभग सवा तीन बजे फिर बैंक शाखा पहुंचे। इस बीच जानकारी पर एसपी सिटी उदयशंकर सिंह, सीओ सिटी अजय उपाध्याय समेत कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed