फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Roadways bus hit the car, eight injured

कार में रोडवेज बस ने मारी टक्कर, आठ जख्मी

Tue, 06 Oct 2015 10:50 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 06 Oct 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईवे पर मंगलवार को रोडवेज बस ने दूल्हे की कार को पीछे से ठोंक दिया। इसमें कार क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों वाहनों में सवार आठ लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन


घटना से नाराज बारातियों ने बस चालक की जमकर पिटाई कर दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बस चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पूराकलंदर थाना क्षेत्र के असगवां निवासी गौस मोहम्मद के बेटे मो. नदीम (23) की बारात अयबपुर गांव जा रही थी। बारात परिवहन निगम की क्षेत्रीय कार्यशाला के बगल स्थित शहीद मर्द बाबा की मजार के पास रुक गई।
विज्ञापन


इसी दौरान फैजाबाद से सुल्तानपुर की ओर जा रही रोडवेज की अनुबंधित बस ने दूल्हे की कार में टक्कर मार दी।

दुर्घटना में बस चालक इकरार अहमद, यात्री मनोज, पप्पू, सुशील के अलावा दो महिलाएं टूटे शीशे के टुकड़े की चपेट में आकर चोटहिल हुईं। उधर, कार सवार दूल्हे की बहन सबीना, छोटा बालक शानू चोटहिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना से आक्रोशित बारातियों ने बस चालक पर हमला बोल पिटाई शुरू कर दी। कुछ लोगों ने मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से बीचबचाव कर गंभीर रूप से घायल बस चालक को जिला अस्पताल भेजवाया।


वहीं चोटहिलों को सीएचसी मसौधा पहुंचाया गया। हलका दारोगा देेवेंद्र सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। चोटहिलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed