{"_id":"58484f184f1c1be15944980a","slug":"reflex-truck-mounted-dividers-jam-on-the-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर पर चढ़ ट्रक पलटा, हाईवे जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिवाइडर पर चढ़ ट्रक पलटा, हाईवे जाम
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Wed, 07 Dec 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
डिवायडर पर चढ़ पलटा ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
घने कोहरे से हाईवे पर जगह-जगह हादसे हुए। रुदौली कोतवाली क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे पर गिट्टी लदी एक ट्रक डिवायडर पर चढ़ पलट गई। जिसमें सवार चालक व खलासी घायल हो गए। जबकि बुधवार सुबह फीस जमा करने कॉलेज जा रहे एक छात्र को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल छात्र को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
मंगलवार मध्यरात्रि लगभग 12 बजे झांसी से कुशीनगर गिट्टी लादकर जा रहे ट्रक घने कोहरे के बीच कुढ़ासादात गांव के सामने डिवाइडर पर चढ़ कर पलट गई। जिससे ट्रक चालक रामदेव कुमार (24) पुत्र उदय व खलासी देवेंद्र पुत्र राजू घायल हो गए।
सूचना पर पहुंचे भेलसर चौकी प्रभारी अच्छे लाल सरोज ने बताया कि दोनों घायलों को सीएचसी रुदौली भेजवाया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डॉ. मुइनूद्दीन ने दोनों घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी। ट्रक पलटने से लदी गिट्टी के बिखर जाने से हाईवे तकरीबन दो किमी वन वे रहा।
विज्ञापन
वहीं बुधवार सुबह लगभग चार बजे एक निजी कॉलेज में फीस जमा करने जा रहे सौरभ मिश्र (20) पुत्र अनिल मिश्र निवासी रानीकोठी भट्टगंज सीतापुर को रौजागांव ओवरब्रिज के पास सड़क पार करते हुए एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। आस पास के लोगों ने 108 एम्बुलेंस से घायल छात्र को सीएचसी रुदौली भिजवाया। जहां मौजूद चिकित्सक ने घायल छात्र की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।