{"_id":"edb94fa4cef2a48c339f3ad1a5468024","slug":"raging-lawyers-were-jammed-highways-performance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भड़के वकीलों ने किया हाईवे जाम, प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भड़के वकीलों ने किया हाईवे जाम, प्रदर्शन
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिवक्ताओं ने पार्किंग स्थल पर जर्जर बंगला गिराने में नगरपालिका ईओ की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे को फर्जी फंसाने की कार्रवाई बता सोमवार को जमकर प्रदर्शन किया।
कलेक्ट्रेट और कचहरी परिसर में जुलूस निकाल मुख्यमार्ग जाम कर दिया। इस दौरान यहां भारी संख्या में पुलिस व पीएसी तैनात रही। किलेबंदी कर विवादित पार्किंग तक वकीलों को नहीं जाने दिया गया।
हालात न बिगड़े इसके लिए एडीएम, एसएसपी संग पांच मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी दल-बल के साथ मौजूद रहे। वकीलों ने फर्जी मुकदमा वापसी तक न्यायिक कार्य से विरत रहने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
नगरपालिका ईओ रविशंकर शुक्ल का ओर से 40-50 अज्ञात अधिवक्ताओं पर बंगला नंबर पांच जेसीबी से गिराने के आरोप में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के विरोध में सोमवार को वकीलों ने कचहरी में संघ अध्यक्ष के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विरोध प्रदर्शन संघ भवन से शुरू होकर जिलाधिकारी कार्यालय तक गया। वहां से बंदोबस्त अधिकारी कार्यालय से होते हुए बंगला नंबर पांच के सामने गया। जहां विवादित स्थल पर जाने से रोकने के लिए भारी फोर्स के साथ अधिकारी मुस्तैद रहे।
इसके बाद अधिवक्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर एकत्रित होकर पुलिस व जिला प्रशासन विरोधी नारे भी लगाए। आधे घंटे वहां रुकने के बाद वकीलों का जुलूस कचहरी के उत्तर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचा। वहां रोड पर वाहन खड़ा करके मार्ग जाम कर दिया।
लगभग दो घंटा विरोध प्रदर्शन के बाद वकीलों ने कचहरी के अंदर का रुख किया। इस दौरान एडीएम वित्त व राजस्व जयशंकर दूबे से अधिवक्ताओं की नोकझोंक भी हुई।