{"_id":"56e5a60b4f1c1b0c438b45ac","slug":"protest-over-the-killing-have-blocked-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल में हत्या को लेकर रोड जाम कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुराल में हत्या को लेकर रोड जाम कर किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Sun, 13 Mar 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ससुराल गए युवक की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित परिवारीजनों और ग्रामीणों ने रविवार को धोबना चौराहे पर मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया। मृत युवक की मां का आरोप है कि पुलिस ने तहरीर के साथ छेड़छाड़ कर गलत रिपोर्ट दर्ज की है और हत्यारों को बचाने का प्रयास कर रही है।
थाना क्षेत्र के मनोधर निवासी कपिल (28) पुत्र बखेड़ू बीते शुक्रवार को अपनी पत्नी शिवपती से मिलने थाना क्षेत्र के हिनौता थरिया कला गांव स्थित ससुराल गया था। शनिवार सुबह ससुराल में घर के दरवाजे पर उसका शव मिलने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया था।
मृत युवक की मां कमलापति और बहन भानुमती ने आरोप लगाया था कि कपिल की पत्नी के गांव के एक युवक से अवैध संबंध थे और इसीलिए वह अपने मायके में रहा करती थी। पत्नी ने अपने प्रेमी और भाई रामसुख के साथ मिल कर कपिल की गला दबा कर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
पहले शनिवार की देर शाम आक्रोशित ग्रामीणों ने हैदरगंज-भीटी मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोेगों को समझा बुझा कर मार्ग जाम खत्म करवाया।
रविवार को दोपहर फिर लोगों ने पुलिस पर हत्यारों को बचाने का आरोप लगाते हुए धोबना चौराहे पर मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों के साथ मृत युवक की मां का आरोप है कि पुलिस ने प्रेमी का नाम रिपोर्ट से हटा दिया। थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मृत युवक की पत्नी शिवपति व उसके भाई रामसुुख से पूछताछ की जा रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट स्पष्ट नहीं है। उसकी दूसरी प्रति का इंतजार किया जा रहा है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्या का कारण भी अभी स्पष्ट नहीं है। छानबीन की जारी है।