फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Pradhan arrested

खनन निरीक्षक पर हमले के मामले में प्रधान गिरफ्तार

Wed, 29 Mar 2017 10:36 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Wed, 29 Mar 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
Pradhan arrested
अयोध्या कोतवाली के माझा बरहटा के ग्राम प्रधान पवन यादव को मंगलवार पुलिस ने दबिश देकर धर दबोचा। उसे कुछ माह पहले माझा में खनन निरीक्षक पर हमले के आरोप में गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


मामले को लेकर पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय ने पुलिस के खिलाफ साथियों के साथ सड़क पर उतरने की चेतावनी दी है। कार्रवाई के पीछे जाति विशेष का प्रधान होने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस ने प्रधान को खनन का पुराना शातिर ठहराया है।
विज्ञापन


अयोध्या कोतवाल प्रमोद कुमार पांडेय का कहना है कि माझा बरहटा के ग्राम प्रधान पवन यादव काफी दबंग किस्म व्यक्ति है। चुनाव से पहले खनन अधिकारी पर जानलेवा हमले का आरोपी था। विवेचना में आरोप सही पाए जाने पर फरार प्रधान को मंगलवार छापा मारकर पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पहले भी उस पर दबंगई, मारपीट के कई मामले दर्ज थे। उधर, मामले को लेकर पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने बुधवार को प्रेसवार्ता में दावा किया कि प्रधान न तो बालू खनन में शामिल था और न ही पुलिस उसके घर से बालू, जेसीबी या ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद कर सकी है।

पुलिस ने झूठी वाहवाही लूटने और गुडवर्क के लिए ‘जाति विशेष’ का प्रधान होने के कारण कार्रवाई की है। जो व्यक्ति माझा में बालू खनन में लिप्त है, उसे पुलिस का संरक्षण है और पकड़ा नहीं जा रहा है।


एसएसपी, सीओ व कोतवाल अयोध्या उन्हें दिन भर यह नहीं बता सके कि प्रधान को किस जुर्म में थाने पर बैठाया गया है। देर शाम अयोध्या कोतवाल ने उनसे कहा कि ‘आप तो सब जानते हैं, पुराने बालू खनन’ मामले में प्रधान का चालान कर रहे हैं। कहा कि प्रतिनिधि मंडल के साथ एसएसपी और डीएम से गुरुवार को मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed