{"_id":"583c6ddc4f1c1b0f1ede5676","slug":"post-incharge-s-driver-beaten-to-salesmen","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी प्रभारी के ड्राइवर ने सेल्समैन को धुना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौकी प्रभारी के ड्राइवर ने सेल्समैन को धुना
फैजाबाद
Updated Mon, 28 Nov 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हैरिंग्टनगंज बाजार स्थित अंग्रेजी शराब ठेके पर मुफ्त में शराब न देने पर चौकी प्रभारी के प्राइवेट चालक ने सेल्समैन की लात-घूसों से पिटाई कर दी। घटना रविवार रात की है। पीड़ित सेल्समैन ने डीएम व एसएसपी से शिकायत की है। जबकि इनायतनगर थानाध्यक्ष ने मामले की जानकारी से इन्कार किया है।
पीड़ित हरिकेश ने बताया कि वह हैरिंग्टनगंज बाजार स्थित शिवपूजन सिंह की अंग्रेजी शराब दुकान पर सेल्समैन का काम करता है। रविवार की रात करीब नौ बजे हैरिंग्टनगंज चौकी प्रभारी की निजी जीप दुकान के पास खड़ी हुई और उनका निजी ड्राइवर संतोष कुमार काउंटर पर पहुंच एक बोतल शराब मांगने लगा।
उसने मुफ्त में शराब देने से मना किया तो वह आपे से बाहर हो गया और लात-घूसों से पिटाई करने लगा। लोगों के बीच बचाव से मामला शांत हुआ। पीड़ित सेल्समैन ने जिलाधिकारी व एसएसपी से मामले की शिकायत की है। उधर, इनायतनगर एसओ अरविंद पांडेय ने बताया कि शिकायत नहीं मिली है।