{"_id":"dd2da37fc6d17e912d2b39e7ce1dc3e8","slug":"police-sought-cctv-footage-from-the-bank-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने बैंक से मांगी सीसीटीवी फुटेज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने बैंक से मांगी सीसीटीवी फुटेज
फैजाबाद/अमरउजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
एक्सपर्ट की मदद से पुलिस लुटेरों का पता लगाएगी। गुरुवार देर शाम गोसाईगंज कोतवाली में पीड़ित संतराम की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
सेवानिवृत्त दूरसंचार कर्मी संतराम गुरुवार को मकान निमार्ण के लिए गोसाईगंज स्थित बैंक शाखा से 70 हजार रुपये निकालने के बाद मोटर साइकिल से घर के निकले। शंखापुर गांव के पास स्थित कोहली वर्मा की चाय की दुकान पर चाय पीने के बाद जब वह मोटर साइकिल स्टार्ट करने लगे तो पता चला कि मोटर साइकिल पंचर है।
वह मोटरसाइकिल लेकर पैदल ही रामापुर ग्रामसभा के मजरे गद्दोपुर स्थित घर के लिए चल पड़े। रास्ते में बाइक सवार युवकों ने तमंचा दिखा कर उन्हें रोक लिया और बैग समेत 70 हजार लूटकर भाग गए।
कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि पीएनबी शाखा प्रबंधक से मिलकर संतराम के धन निकासी के समय की सीसीटीवी फुटेज मांगी गई है। लुटेरों की पहचान के लिए एक्सपर्ट को बुलाया गया है। फुटेज की सीडी बनवाकर देने के लिए शाखा प्रबंधक को कहा गया है।