{"_id":"ea12679ead968a92ec96fc44f2a34193","slug":"police-found-clues-seeking-youths-marked-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को मिला क्लू, चिह्नित युवकों की तलाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस को मिला क्लू, चिह्नित युवकों की तलाश
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या कोतवाली के मक्खापुर गांव निवासी साकेत कॉलेज के छात्र के अपहरण व हत्या के मामले में पुलिस ने सुराग हासिल करने का दावा किया है। सुराग मिलने के बाद पुलिस की तीन टीमें चिह्नित युवकों की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी के लिए भेजी गई हैं।
सोमवार की शाम एक दावत में शामिल होने की बात कहकर घर से निकला मक्खापुर निवासी फैसल वापस लौटकर घर नहीं आया था। मंगलवार को फैसल के ही मोबाइल से आठ लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी।
बुधवार सुबह फैसल का शव हैवतपुर स्थित उसकी दुकान के पिछवाड़े स्थित खेत में पाया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सोमवार की रात ही गला घोंटकर हत्या किये जाने की आशंका जताई गई थी।
विज्ञापन
वहीं फैसल के मामा ने प्रधानी चुनाव की रंजिश का हवाला देते हुए अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की खुलासे के लिए गठित पुलिस टीमों को सर्विलांस व छानबीन के दौरान पता चला कि फैसल का अपहरण व हत्या प्रधानी चुनाव की रंजिश को लेकर नहीं हुई।
पुलिस ने अवैध संबंधों और अन्य पहलुओं को लेकर जांच आगे बढ़ाई तो कड़ियां जुड़ती नजर आईं। मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों को चिह्नित कर निगरानी व निगहबानी शुरू कराई तो पुलिस को जांच की दिशा आगे बढ़ती मिली।
इसके बाद पुलिस ने टोह लेनी शुरू कर दी और छानबीन के दौरान मिले तथ्यों को परखा और मुतमईन होने के बाद चिह्नित संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी।
इस बाबत गुरुवार को सीओ अयोध्या दिनेश द्विवेदी ने बताया कि प्रकरण में पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं। चिह्नितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जिला समेत आसपास के जिलों को रवाना की गई है।