फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   one person arrested with thefted mobile and laptop

चोरी के लैपटॉप और मोबाइल संग एक बंदी

Thu, 01 Jun 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Thu, 01 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
one person arrested with thefted mobile and laptop
मोबाइल की दुकान पर मोबाइल का लॉक खुलवाने पहुंचे एक युवक को शक के आधार पर लोगों ने दबोच लिया। उसके पास से चोरी के मोबाइल व लैपटॉप बरामद हुए हैं। बुधवार शाम को अकबरगंज के मोबाइल शॉप पर युवक सुशील कुमार निवासी धर्मशाला पूरेकाजी एक मोबाइल का लॉक खुलवाने पहुंचा।
विज्ञापन


मोबाइल चोर होने का संदेह होने पर वहां खड़े युवकों ने उसको पकड़ लिया। उसके पास से तीन मोबाइल व लैपटॉप बरामद हुआ। युवकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी पर पुलिस तीन घंटे बाद भी नहीं पहुंची। मामले की सूचना एसएसपी को देने के बाद 100 नंबर की पीबीआर युवक को लेकर कोतवाली गई।
विज्ञापन


मालूम हो कि शहर के पूरेकाजी मोहल्ले में 19 से 26 मई के बीच करीब 10 लोगों के घरों से मोबाइल चोरी हो गया। पीड़ित परितोष मिश्र अर्जुन कुमार, दीपक कुमार निषाद ने बताया कि चोर के पास से परितोष का लैपटॉप व शरीफ का एक मोबाइल व दो और मोबाइल पुलिस ने बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल जयबीर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी सुशील कुमार को जेल भेजा जा रहा है। कोतवाल ने बताया कि एक लैपटॉप व कुछ मोबाइल युवक के पास से मिला हैै और उसने अपने कई साथियों का नाम बताया है, उन्हें भी पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed