{"_id":"578294ab4f1c1b397c7f9a57","slug":"old-enmity-at-loggerheads-the-sp-leader-three-reports-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में भिड़े, बसपा नेता समेत तीन पर रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुरानी रंजिश में भिड़े, बसपा नेता समेत तीन पर रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Mon, 11 Jul 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रौनाही थानाक्षेत्र के संजयगंज बाजार में पुरानी रंजिश में शनिवार देर शाम दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इसमें खम्हरिया गांव निवासी एक व्यक्ति घायल हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बसपा नेता समेत तीन के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।
शनिवार देर शाम बसपा नेता बब्बू पांडेय उर्फ करुणाकर निवासी कुडौली मजनावां थाना रौनाही अपनी चार पहिया गाड़ी से संजय गंज बाजार से गुजर रहे थे। आरोप है सामने से आ रहे खम्हरिया गांव निवासी अरविंद सिंह ने कुछ तंज कस दिया।
जो बात बब्बू पांडेय को नागवार गुजरी और दोनों पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया। एसओ रौनाही केके गुप्ता ने बताया कि मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है। अरविंद सिंह की शिकायत पर बसपा नेता बब्बू उर्फ करुणाकर पांडेय, सोनू पांडेय, राकेश पांडेय के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। बब्बू का शांति भंग में चालान किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।