फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   officer's beaten by SP MLA supporters

सपा विधायक ने अफसर को पिटवाया

Fri, 03 Jul 2015 11:28 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 03 Jul 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
पूर्व मंत्री व सपा विधायक तेजनारायण पांडेय पवन पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अफसर ने पिटवाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित रोजा इफ्तार के दौरान वाहन पार्किंग के लिए गुलाबबाड़ी का गेट न खोलने पर घटना को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन


दो घंटे बाद पुरातत्व संरक्षण विभाग के उच्चाधिकारियों के फोन व मेल के बाद किसी तरह रिपोर्ट दर्ज हुई। समाजवादी पार्टी के अयोध्या विधायक तेज नरायन पांडेय उर्फ पवन की ओर से गुरुवार की शाम गुलाबबाड़ी स्थित पार्टी कार्यालय पर रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन


इसी दौरान विधायक के लोगों ने चपरासी से वाहनों को खड़ा कराने के लिए गुलाबबाड़ी का मुख्य गेट खोलने को कहा। उसके मना करने पर विधायक के साथी गुलाबबाड़ी परिसर स्थित पुरातत्व विभाग के कार्यालय पहुंचे और सहायक संरक्षण अधिकारी दिलीप कुमार जायसवाल से मुख्य गेट खोलवाने को कहा। जायसवाल ने संरक्षित इमारत तथा नियमों का हवाला देते हुए ऐसा कर पाने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद फिर कुछ लोग आए और जायसवाल से कहा कि उनको विधायक तेज नारायण उर्फ पवन बुला रहे हैं। संरक्षण सहायक अधिकारी का कहना है कि जब वे मौके पर पहुंचे तो विधायक तेज नारायण पांडेय और सपा पदाधिकारी सूर्यकांत पांडेय की मौजूदगी में आठ-दस लोगों ने जान से मारने की धमकी दी और पिटाई करने लगे।

इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी नाक की हड्डी टूट गई। इस बाबत नगर कोतवाल एचएन मिश्र ने बताया कि पुरातत्व विभाग के संरक्षण सहायक अधिकारी दिलीप कुमार जायसवाल निवासी उप मंडल कार्यालय गुलाबबाड़ी की शिकायत पर आठ-दस अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा, धमकी तथा तोड़फोड़ आदि की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

 इतिहास और पुरातत्व में गुलाबबाड़ी का अहम स्थान है। इसके अंदर गेट खुलवाकर वाहन पार्किंग से मना करने पर पुरातत्व विभाग के संरक्षा सहायक अधिकारी को सपा के विधायक व पूर्वमंत्री तेजनारायण पांडेय द्वारा बुलाकर पिटवाया गया। हमने गुरुवार रात 8:35 बजे फैजाबाद के जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को मेल किया, फिर भी कोई अफसर मदद करने नहीं गया। डीएम से फोन पर बात की है, शनिवार को फैजाबाद जाएंगे। सारी रिपोर्ट महानिदेशक एएसआई को भेज दी है। - अजय कुमार श्रीवास्तव, अधीक्षण पुरातत्व वेत्ता सारनाथ, वाराणसी


सपा विधायक व पूर्वमंत्री तेजनारायण पांडेय पवन का कहना है कि घटना कब और कैसे हुई, हमें कुछ पता नहीं चला। पार्टी कार्यालय पर रोजा इफ्तार का आयोजन था। इसमें करीब 5 हजार लोग आए थे। इसमें कमिश्नर से लेकर दरोगा तक थे। अगर ऐसी बात होती तो सबको पता होता। वे डीके जायसवाल को जानते तक नहीं हैं। गाड़ियां सड़क पर खड़ी थीं। गेट न खुला था न ही कोई गाड़ी अंदर खड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed