फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Nude female body found in field

खेत में मिला महिला का निर्वस्त्र शव

Fri, 07 Oct 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Fri, 07 Oct 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Nude female body found in field
इनायतनगर थाने की हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम चमैला स्थित चरी के खेत में गुरुवार को एक महिला का निर्वस्त्र शव मिला है। मौका-ए-वारदात पर मिले सबूतों से आशंका व्यक्त की जा रही है कि दुराचार के बाद उसकी हत्या की गई है। पुलिस के साथ पहुंची फोरेंसिक टीम ने पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


पुलिस चौकी हैरिंग्टनगंज क्षेत्र में मिल्कीपुर-खजुरहट संपर्क मार्ग के उत्तर तरफ  स्थित ग्राम चमैला निवासी देवराज के चरी के खेत में गुरुवार सुबह चरी काटने गए एक व्यक्ति ने एक महिला का शव पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को छानबीन के लिए बुलाया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर पड़ताल की।
विज्ञापन


मिल्कीपुर-खजुरहट मार्ग के उत्तर तरफ  ही लगभग 25 मीटर की दूरी पर मृतका के कुछ कपड़े और एक कंगन पड़ा था और मार्ग से लगभग 100 मीटर की दूरी पर शव पड़ा था। मृतका के एक हाथ में एक कंगन व एक पैर में पायल थी। दूसरी पायल शव से थोड़ी दूर पर पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका की पीठ और चेहरे पर चोट के निशान स्पष्ट दिखाई पड़ रहे थे। यही नहीं मृतका के पैर को किसी जंगली जानवर ने नोंच लिया था। घटनास्थल से थोड़ी दूर पर सावित्री नाम का एक कार्ड पड़ा मिला है। इनायतनगर थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पड़ताल जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed