{"_id":"57d1acc94f1c1b5d78317275","slug":"miscreants-looted-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने शिक्षिका को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार बदमाशों ने शिक्षिका को लूटा
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Thu, 08 Sep 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमारगंज थाना क्षेत्र के बघौैड़ा चौराहे के पास गुरुवार को स्कूटी सवार एक शिक्षिका से बाइक सवार बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दे डाला और भाग निकले। बचाव में बहादुर शिक्षिका ने बदमाशों से लोहा लेने का पूरा प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो सकी।
सूचना पर पहुंचे सीओ और थानाध्यक्ष ने मौके पर पड़ताल की और अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। प्राथमिक विद्यालय डफलपुर में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत शिक्षिका मीत कुशवाहा गुुरुवार सुबह करीब सात बजे विद्यालय जाने के लिए स्कूटी से कुमारगंज स्थित घर से निकलीं।
बघौड़ा चौराहे के पास बवां की तरफ से आ रहे दो बाइक सवार बदमाशों ने शिक्षिका का रास्ता रोक लिया और स्कूटी रुकते ही छीनाझपटी शुरू कर दी। बदमाशों ने शिक्षिका के बाएं कान की बाली और गले में मौजूद सोने की चेन लूट ली। शिक्षिका भी बचाव में बदमाशों से उलझ गई और एक बदमाश का हाथ दांत से काट लिया।
विज्ञापन
जिस पर बदमाशों ने शिक्षिका की पिटाई कर दी और भाग निकले। जिसके बाद शिक्षिका ने एनपीआरसी विजय कुमार सिंह को मोबाइल पर घटना की जानकारी दी। एनपीआरसी ने सूचना शिक्षका और पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे सीओ और थानाध्यक्ष ने पूरी जानकारी ली और छानबीन शुरू कराई।
सीओ ने मौके पर ही थानाध्यक्ष को टीम गठित कर बदमाशों को पकड़वाने का निर्देश दिया। शिक्षिका ने बताया कि लूटा गई बाली और चेन लगभग 50 हजार रुपये की थी। थानाध्यक्ष के मुताबिक, शिक्षिका की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।