फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Mini truck entered the SUV, three injured

मिनी ट्रक में घुसी एसयूवी, तीन घायल

Sun, 05 Jun 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो / फैजाबाद Updated Sun, 05 Jun 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
Mini truck entered the SUV, three injured
हादसे में क्षतिग्रस्त एसयूवी - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रौजागांव चीनी मिल के पास रविवार दोपहर ओवरटेक करते समय इनोवा गाड़ी की मिनी ट्रक से जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में इनोवा के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। तीनों को पास के निजि अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


पटरंगा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर रौजागांव चीनी मिल के पास रविवार दोपहर दो बजे लखनऊ की ओर से आ रही इनोवा गाड़ी एक मिनी ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान मिनी ट्रक में पीछे से जा टकराई। इससे इनोवा के परखच्चे उड़ गए। हादसे में इनोवा सवार सुशील कुमार सिंह, प्रिंस कुमार 
विज्ञापन


सिंह निवासी हैदरगढ़, बाराबंकी व अखिलेश कुमार सिंह निवासी नंसा, थाना तारुन घायल हो गए। उधर, मौका पाकर मिनी ट्रक चालक वाहन समेत भाग निकला। सूचना पर पहुंची हाइवे पुलिस ने घायलों को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पटरंगा थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। क्षतिग्रस्त इनोवा को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed