फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Mineral water plant in partnership cheated 40 million

मिनरल वाटर प्लांट की साझेदारी में ठगे 40 लाख

Fri, 30 Oct 2015 11:14 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 30 Oct 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
मिनरल वाटर प्लांट लगाने के लिए महिला पारिवारिक मित्र ने शहर के कारोबारी से लाखों रुपये लिये। प्रोजेक्ट घाटे का सौदा साबित हुआ तो रकम वापसी की मांग उठी।
विज्ञापन


रकम वापसी के कई चेक खाते में रकम न होने के चलते बाउंस हो गये। कारोबारी ने महिलाओं के खिलाफ 40 लाख 65 हजार रुपये के गबन की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कैंट थानाक्षेत्र के सहादतगंज शिवनगर कॉलोनी निवासी अजय सिंह का पेट्रोल पंप और ठेकेदारी का व्यवसाय है।

लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र स्थित वसुंधरा रेजीडेंसी नौबस्ता कला निवासी राका सिंह उनकी पूर्व परिचित और पारिवारिक संपर्की हैं।

कुछ दिनों पूर्व राका ने एक अन्य महिला के साथ मिलकर लखनऊ में मिनरल वाटर प्लांट लगाने की योजना तैयार की और इसमें मदद के लिए कारोबारी अजय सिंह को तैयार किया।
विज्ञापन


कारोबार शुरू करने के लिए शहर निवासी व्यवसायी से महिलाओं ने किश्तों में लाखों रुपये लिये। दोनों पक्षों के बीच साझेदारी देने अथवा ली गई रकम वापस करने की सहमति बनी थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिनरल वाटर प्लांट घाटे का सौदा साबित होने लगा तो कारोबारी अजय सिंह की ओर से रकम वापसी की मांग शुरू कर दी गई। हीलाहवाली व टालमटोल के बाद महिला ने रकम वापसी के लिए चेक काट दिये।

 इन चेकों को भुगतान के लिए बैंक शाखा में लगाया गया तो संबधित के खाते में रकम न होने के चलते चेक बाउंस हो गये। इसके बाद कारोबारी ने शिकायत कैंट थाने में की।


शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अजय सिंह निवासी शिवनगर कॉलोनी सहादतगंज की शिकायत पर राका सिंह समेत दो निवासीगण वसुंधरा रेजीडेंसी नौबस्ता कला थाना चिनहट जिला लखनऊ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

यह रिपोर्ट गबन, धोखाधड़ी, कूटरचना, गबन व जानमाल की धमकी में दर्ज की गई है। महिलाओं पर कारोबार के नाम पर 40 लाख 65 हजार रुपये हड़पने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed