{"_id":"583dbd6f4f1c1b0f1ede61ad","slug":"mba-students-conflict-in-nd-hostels","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवध विवि के एनडी हॉस्टल में एमबीए छात्रों में संघर्ष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवध विवि के एनडी हॉस्टल में एमबीए छात्रों में संघर्ष
फैजाबाद
Updated Tue, 29 Nov 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
फैजाबाद-मंगलवार को अवध विवि के आचार्य नरेन्द्रदेव छात्रावास में छात्र की पिटाई के बाद पूर्व चीफ प्राक्टर डा. एमपी सिंह को जानकारी देते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के एनडी छात्रावास में मंगलवार की सुबह छात्रों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। गंभीर रूप से घायल एक एमबीए छात्र को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। घटना की जानकारी पर कुलपति व अन्य अधिकारियों ने छात्रावास पहुंच जानकारी ली। पुलिस ने मौका-मुआयना किया है। छात्रावास के वार्डेन की शिकायत पर केस दर्ज किया है।
अवध विश्वविद्यालय के आचार्य नरेंद्रदेव छात्रावास के कमरा नंबर 10 में एमबीए तृतीय सेमेस्टर का छात्र गाजीपुर जनपद निवासी 26 वर्षीय अमित कुमार कुशवाहा रहता है। जबकि कमरा नंबर 17 जौनपुर निवासी एमबीए तृतीय सेमेस्टर के छात्र श्रीराम मौर्या को आवंटित है।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह किसी बात को लेकर अमित व श्रीराम के बीच विवाद हुआ। श्रीराम मौर्या ने साथियों के साथ अमित कुमार पर हमला बोल दिया। मारपीट के दौरान ही किसी ने मेज का पावा तोड़कर ताबड़तोड़ कई प्रहार अमित के सिर पर किए।
जिससे उसका सिर फट गया। यह देख हमलावर भाग गये। अन्य छात्रों ने जानकारी विवि प्रशासन को दे घायल अमित को जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख लखनऊ रेफर कर दिया। कुलपति प्रो. जीसीआर जायसवाल, प्रॉक्टर प्रो. आरएन राय, छात्रावास वार्डेन डाॅ. चयन कुमार मिश्रा तथा नगर कोतवाली पुलिस ने पूछताछ व पड़ताल की।