फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Manager beaten students after closing the room

छात्राओं को कमरे में बंद कर प्रबंधक ने पीटा

Sun, 06 Dec 2015 10:28 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 06 Dec 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने प्रबंधक को हिरासत में ले लिया लेकिन कुछ देर बाद उसे छोड़ दिया। पुलिस की इस कार्यप्रणाली पर क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है।  शनिवार को गांव में स्थिति राजपति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में इंटर की छात्रा रागनी निषाद व हाई स्कूल की छात्रा  ज्योती निषाद रोज की भांति स्कूल गई थी।
विज्ञापन


आरोप है कि पुरानी खुन्नस के चलते प्रबंधक पुष्पेंद्र निषाद ने विद्यालय बंद होने बाद दोनों बहनों को रोक लिया और कमरे में बंद कर पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित छात्राओं के घर लौटने के बाद गांव में यह खबर आग की तरह फैल गई और लोग आग बबूला हो उठे।
विज्ञापन


रविवार को पीड़ित छात्राओं की मां तहरीर लेकर थाने पहुंची और पूरी घटना बताई। पुलिस ने प्रबंधक को स्कूल से उठा लिया और थाने ले आई। इस बाबत जब थानाध्यक्ष को फोन किया गया तो उनका मोबाइल ऑफ मिला। हल्का दरोगा दीपेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि प्रबंधक पुष्पेंद्र निषाद ने अपने गलती स्वीकार कर माफी मांग ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे ऐसी गलती न करने के आश्वासन पर उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस की इस हरकत से गांव में आक्रोश पनप रहा है। छात्राओं के उत्पीड़न के मामले में पीड़ित की तहरीर मिलने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों से घिर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed