{"_id":"586fcf944f1c1b3b3d1583ae","slug":"man-trampled-by-jeep","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुपालन विभाग की जीप ने युवक को रौंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशुपालन विभाग की जीप ने युवक को रौंदा
फैजाबाद
Updated Fri, 06 Jan 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रौनाही थाना क्षेत्र के लखनऊ-फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग के कांटा चौराहे पर शुक्रवार देर शाम पशुपालन विभाग की जीप ने एक साइकिल सवार को रौंद दिया। घटनास्थल पर ही साइकिल सवार की मौत हो गई।
शुक्रवार देर शाम तकरीबन साढ़े छह बजे रौनाही थाना क्षेत्र के गोड़वा गांव निवासी पिंटू (20) पुत्र राम अवध घर से कांटा चौराहा साग सब्जी लेने के लिए साइकिल से जा रहा था। वह हाईवे से कुछ दूर आगे ही निकला था कि लखनऊ की ओर से फैजाबाद को जा रही पशुपालन विभाग की जीप ने साइकिल सवार युवक को पीछे से टक्कर मारी और रौंद दिया। जीप अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खड्ड में जा गिरी। मौका पाकर चालक भाग निकला।
पुलिस ने युवक के परिवारीजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों को करुण क्रंदन देख हर किसी की आंखें नम हो गई। सत्तीचौरा चौकी प्रभारी उपेंद्र सिंह ने बताया कि जीप को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
वहीं ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के परिवार की माली हालत खराब है। मृतक सोहावल चौराहा स्थित एक गैराज में मोटर साइकिल मैकेनिक था और परिवार का भरणपोषण करता था।