फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   loot with insurence agent

बीमा एजेंट से 10 हजार नकदी समेत सामान छीना

Wed, 10 May 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Wed, 10 May 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
loot with insurence agent
नगर कोतवाली के व्यस्ततम गुदड़ी बाजार चौराहे पर मंगलवार रात बाइक सवार बदमाशों ने एक बीमा एजेंट का बैग छीन लिया और भाग निकले। बैग में 10 हजार रुपये के अलावा अन्य कागजात रखे हुए थे। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने पहले तो मामले को टरका दिया।
विज्ञापन


बाद में बुधवार को दी गई शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू हुई है। कोतवाली के अमानीगंज क्षेत्र स्थित अवधपुरी कालोनी निवासी बीमा अभिकर्ता अशोक कुमार गुप्ता मंगलवार को एक ऑटो पर सवार होकर रात आठ बजे गुदड़ी बाजार चौक से गुजर रहे थे, तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनसे जबरदस्ती बैग छीन लिया।
विज्ञापन


इस घटना से ऑटो चालक भी दहशत में आ गया। बदमाश अयोध्या की ओर भाग निकले। मामले की सूचना कंट्रोल रूम को देने के साथ बीमा अभिकर्ता नगर कोतवाली पहुंचा और वारदात की जानकारी दी। मगर पुलिस ने सुबह आने की बात कह टरका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार सुबह पीड़ित नगर कोतवाली पहुंचा। पीड़ित का कहना है कि छीने गए बैग में 10 हजार रुपये, एटीएम कार्ड, बीमा संबंधी कागजात रखे हुए थे। नगर कोतवाल एके राय ने बताया कि दो अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed