{"_id":"f9b896dc2a19c31073383c72687e3e02","slug":"leady-killed-by-poison-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को जहर देकर मार डाला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता को जहर देकर मार डाला
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीकापुर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम रुरुखास गांव में दहेज को लेकर एक नवविवाहिता की जहर देकर मार डाला गया। दहेज में 50 हजार रुपये नकद और एक बाइक नहीं मिलने पर विवाहिता को उसके पति व जेठानी ने जहर देकर हत्या कर दी।
मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को दहेज हत्या का केस दर्ज कर आरोपी पूर्व प्रधान (जेठानी) को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि पति फरार है।
मृतका के भाई कुलदीप सिंह निवासी आरती थाना महराजगंज ने अपनी बहन की हत्या के पीछे 50 हजार रुपए और बाइक नही देने की बात कही है। बताया कि दो साल पहले उसकी बहन गायत्री सिंह (23) की बीकापुर कोतवाली के रुरुखास निवासी शैलेंद्र सिंह चिंटू के साथ हुई थी।
शादी के कुछ ही दिन बाद निवर्तमान प्रधान पूनम सिंह अपने देवर व मृतका के पति शैलेंद्र के साथ मिलकर प्रताड़ित करती रहीं। बहन ने पहले भी बताया था कि दहेज में 50 हजार नकद और बाइक की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
लेकिन इसे देने की क्षमता न होने की बात समझाकर ससुराल भेज दिया जाता था। सोमवार की शाम जेठानी और पति ने मिलकर उसकी बहन को जहर देकर मार डाला।
सूचना मिलते ही सीओ महेंद्र प्रताप चौहान व कोतवाल सुनील कुमार मिश्र ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। नायब तहसीलदार अवधेश कुमार चौहान ने शव का पंचनामा किया है।
कोतवाल सुनील कुमार मिश्र ने बताया कि मृतका का पति शैलेंद्र सिंह व उनकी भाभी पूर्व प्रधान पूनम सिंह के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पूनम को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार, हत्या के मामले में पूनम का पति प्रवीण सिंह पिंटू पहले से ही जेल में बंद है। पुलिस जल्द फरार पति शैलेंद्र सिंह को पकड़ लेगी।