फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Killing of farmer

किसान की गला दबाकर हत्या

Wed, 26 Apr 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Wed, 26 Apr 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Killing of farmer
इनायतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम गंगासराय में नलकूप पर सो रहे एक अधेड़ किसान की गला दबाकर कर हत्या कर दी गई। बाद में शव नलकूप के हौज में फेंककर हत्यारे भाग निकले। मृतक के पिता ने गांव के ही चार लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर परिवारीजनों ने पुलिस को मौके से घंटों तक शव नहीं उठाने दिया। बाद में एसपी ग्रामीण के समझाने और कार्रवाई के आश्वासन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।             
विज्ञापन


ग्राम गंगासराय निवासी जग प्रसाद उर्फ करिया (48) मंगलवार को अपने रिश्तेदारी बडड़ारा में एक वैवाहिक कार्यक्रम में गए थे। वहां से रात करीब 11 बजे अपने गांव गंगासराय लौटे। घर पहुंचने के बाद करिया गांव के उत्तर पश्चिम कोने पर लगे अपने निजी नलकूप पर सोने चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका भतीजा जितेंद्र बुधवार सुबह नलकूप पर पहुंचा, तो जगप्रसाद का शव हौज में पड़ा था, और उसका पानी लाल था। जिसे देख वह चिल्लाने लगा। अगल-बगल गेहूं कटाई कर रहे लोग चिल्लाने की आवाज सुन मौके पर पहुंचे तो शव देख दंग रह गए।

पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को हौज से निकलवाया तो देखा मृतक के गले पर किसी चीज के दबाने से खाल काली पड़ गई थी और मुंह से खून निकल रहा था। इसकी वजह से हौज का पानी भी लाल हो गया था।

घटना की खबर से ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पीड़ित परिवार के नाते रिश्तेदार भी आ गए। परिवारीजन दहाड़ मार-मार कर रोने बिलखने लगे। रिश्तेदार व परिवारीजन हत्यारों की गिरफ्तारी तक शव ना उठने देने की जिद पर अड़ गए।

मौके पर पहुंचे एसपी ग्रामीण कुलदीप नारायण व सीओ दयाशंकर सिंह सहित एसओ गजेन्द्रपाल ने सभी को समझाने के साथ ही कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक के भतीजे ने बताया कि मौके से एक चांदी की अंगूठी भी मिली है।


जो हत्यारे की बताई जा रही है। घटना के पीछे प्रधानी चुनाव की रंजिश व जमीन का विवाद बताया जा रहा है। एसओ ने बताया कि मृतक के पिता विंदेश्वरी प्रसाद ने गांव के ही कृष्ण कुमार व राजकुमार तिवारी, अभिषेक तिवारी व साधु शरण मौर्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed