फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Killed two and injured in the blast

धमाके में घायल दो और ने दम तोड़ा

Wed, 17 Feb 2016 12:00 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 17 Feb 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली रोड पर कैंट थाना क्षेत्र स्थित मानस नगर उसरू स्थित एक कबाड़ी की दुकान में हुए धमाके में घायल दो अन्य युवकों की मंगलवार को लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


कबाड़ में हुए धमाके को लेकर पुलिस अब भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। पुलिस ने धमाका स्थल से सैंपल को एकत्र कर जांच के लिए फोरेंसिक लैब आगरा भेजा है।
विज्ञापन


उधर, लखनऊ में आईजी कानून-व्यवस्था भगवान स्वरूप ने दावा किया कि कबाड़ में हुआ विस्फोट डोगरा सैन्य छावनी का ही हो सकता है।

सोमवार की शाम करीब चार बजे मानस नगर स्थित आजमगढ़ जिले के सिंचाई कॉलोनी निवासी इंदर यादव कबाड़ी की दुकान में जोरदार धमाका हुआ था।

इसमें इनायतनगर थाना क्षेत्र के कुचेरा निवासी दुर्गा प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आजमगढ़ जिला  निवासी 23 वर्षीय महेंद्र यादव की जिला अस्पताल पहुंचने पर मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो घायलों 31 वर्षीय विनोद कुमार यादव व 42 वर्षीय श्यामू को लखनऊ मेडिकल कॉलेज रिफर किया गया था। मंगलवार को लखनऊ  में इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।

एसपी सिटी आरएस गौतम ने बताया कि घटना में घायलों की भी मौत हो गई है। मंगलवार को भी बम खोजी व निरोधी दस्ते तथा फिंगर प्रिंट दस्ते के साथ धमाका स्थल की जांच-पड़ताल की।


इसमें विस्फोट की प्रकृति आदि के बारे में कुछ निष्कर्ष नहीं निकल सका। सैंपल फोरेंसिक लैब आगरा भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर ही धमाके के बारे विस्तृत जानकारी दी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed