फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Jewels crossed trick bag

झांसा देकर पार किया जेवरात भरा बैग

Tue, 21 Jul 2015 11:00 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 21 Jul 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
दिनदहाड़े अंजाम दी गई इस वारदात से चौक क्षेत्र में हलचल मच गई तथा मौके पर मजमा जुट गया। हालांकि इलाकाई पुलिस वारदात के घंटे पर बाद मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


रौनाही थाना क्षेत्र के तासीपुर गांव का निवासी चंद्र प्रकाश सोनी क्षेत्र में फेरी लगाकर सोने व चांदी के जेवरात की बिक्री व खरीद का काम करता है।

मंगलवार को वह सोने-चांदी के जेवरात कान की बाली, कील, पायल आदि की सफाई कराने चौक क्षेत्र स्थित एक सराफा कारोबारी की दुकान पर आया था।

पीड़ित चंद्र प्रकाश ने बताया कि रास्ते में लोअर व शर्ट पहने एक युवक ने उसके कपड़े में मल लगा होने की बात कही। उसको भरोसा नहीं हुआ। इसी बीच कुछ दूर लोवर व शर्ट पहन खड़े एक अन्य युवक ने भी ऐसी ही बात कही तो वह नल के पास पहुंच गया।

जेवरात वाला काला बैग बगल में रखकर कपड़े धोने लगा। इसी बीच नल के पास खड़े युवक ने उसका जेवरात वाला बैग पार कर दिया। जानकारी हुई तो पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन


हल्ला-गोहार पर सराफा कारोबारी आशीष सोनी समेत अन्य एकत्र हो गये और युवकों की तलाश कराई गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। तीनों की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच रही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जानकारी के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई, लेकिन चौकी चौक पुलिस वारदात के एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित पर ही रौब गालिब करना शुरू कर दिया।


हालांकि स्थानीय लोगों के दबाव के बाद शांत हुई और युवकों की तलाश में जुट गई। इस बाबत कोतवाली पुलिस ने बताया कि शिकायत पर मामले की छानबीन शुरू करा दी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed