फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Jewelry box full of jewelry taken from the store ran punk

सराफा दुकान से गहनों से भरा डिब्बा ले उड़े टप्पेबाज

Sat, 17 Sep 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Sat, 17 Sep 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
पटरंगा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक सराफा दुकान पर दो टप्पेबाजों ने आभूषण देखने के बाद जेवरातों से भरा डिब्बा लेकर भाग निकले। जब तक लोग कुछ समझ पाते बाइक सवार बदमाश आंखों से ओझल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सर्राफ का कहना है कि डिब्बे में डेढ़ लाख रुपये से अधिक के जेवर थे।
विज्ञापन


पटरंगा के जखौली चौराहे पर स्थित बालाजी ज्वैलर्स पर शनिवार सुबह लगभग 10 बजे बिना नंबर की काली बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे। सराफा व्यवसायी विक्रमादित्य यादव निवासी नंदू मिश्रा का पुरवा मजरे जखौली ने बताया कि दोनों युवकों ने दुकान में घुसने के बाद अंगूठी दिखाने को कहा।
विज्ञापन


कुछ देर अंगूठी देखने के बाद एक युवक बाहर जाकर अपनी बाइक पर बैठ गया, जबकि दूसरा युवक दुकान में अन्य जेवरात देखता रहा। जैसे ही व्यवसायी का ध्यान भटका दूसरे युवक ने सोने के जेवरातों से भरा डिब्बा उठाया और तेजी से बाहर की ओर भागा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाहर जाते ही दोनों युवक बाइक से भाग निकले। पलक झपकते ही दोनों बदमाश आंखों से ओझल हो गए। व्यवसायी ने बताया कि डिब्बे में सोने के 25 लॉॅकेट, झाला व टॉप्स रखे थे। जो डेढ़ लाख रुपये से अधिक के थे। पीड़ित व्यवसायी ने पुलिस को तहरीर दे दी है। पटरंगा थानाध्यक्ष लालता प्रसाद साहू ने बताया कि घटना की पड़ताल कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed